Haaka TV - अजातशत्रु | Ajaatshatru - A Documentary on Shri Bhairon Singh Ji Shekhawat
स्व. श्री भैरों सिंह जी शेखावत !
एक किसान का बेटा, जिसने पुलिस की वर्दी छोड़ी और सियासत का मैदान चुना।
1952 में विधानसभा की पहली सीढ़ी चढ़ी, और तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने।
जातिवाद को सिरे से नकारने वाले भैरों सिंह जी ने "अंत्योदय योजना" में कहा था - "सबसे गरीब को सबसे पहले"!
यही नहीं विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट मैकनमारा ने उन्हें "भारत का रॉकफेलर " (Rockefeller of India) कहा था।
साल था 1975 ! वे आपातकाल में जेल गए, परन्तु झुके नहीं ! और आने वाले समय में राजस्थान की भूमि से निकलने वाले पहले "उपराष्ट्रपति" बनें!
वे जिन्हें लोग प्यार से "बाबोसा" कहकर बुलाया करते थे- दिवंगत श्री भैरों सिंह जी शेखावत।
Haaka TV लेकर आ रहा है "भारतवर्ष" के डिजिटल मीडिया इतिहास की सबसे बड़ी पॉलिटिकल डॉक्यूमेंट्री "अजातशत्रु" — A Documentary on Shri Bhairon Singh Ji Shekhawat.
भारत के राजनैतिक और सामाजिक इतिहास में एक अमिट नाम।